tourtips

मुंबई देवी: मुंबई की संरक्षक देवी

मुंबई देवी: मुंबई की संरक्षक देवी

मुंबा देवी यह मंदिर महाराष्ट्र में स्थित है यह मंदिर बहुत पुराने मंदिरों में से एक है मुंबा देवी को मुंबई के लोग बहुत ज्यादा मानते हैं मुंबा देवी यह मंदिर समुद्र तट के किनारे है यह मंदिर का अनोखा इतिहास भी है मुंबा देवी के नाम से मुंबई का नाम भी पड़ा मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है यहां पर लाखों करोड़ों लोग रहते हैं और यह लाखों करोड़ों लोग मुंबा देवी के भक्त हैं मुंबा देवी मंदिर जाने पर आपको अलग सा एहसास होगा और यहां की संस्कृतिऔर धार्मिक पूजा पाठ में आप खो जाएंगे यह मंदिर माता लक्ष्मी जी का मंदिर है यह मंदिर जोहरी बाजार में है और जोहरी बाजार एक सोना चांदी का बाजार है अक्सर लोग यहां पर दिवाली और शादियां में शॉपिंग करते मिल जाएंगे यह बाजार का एक अलग मान्यता रखते हैं मुंबा देवी मंदिर से

मुंबई देवी का इतिहास

मुंबा देवी का इतिहास कोली समुदाय से है, जो मुंबई के प्राचीन निवासी और मछुआरे थे।, मुंबा देवी मां पार्वती का ही एक रूप हैं, जिन्हें कोली समुदाय अपनी संरक्षक देवी के रूप में पूजा करते है। यह मान्यता है कि देवी मुंबा उनके समुद्री यात्रा में रक्षा करती थीं और उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से बचाती थीं। कोली मछुआरे उनकी पूजा करते थे ताकि उन्हें मछलियों का अच्छा आशीर्वाद मिले और उनके जीवन में समृद्धि बनी रहे।

मंदिर का निर्माण

मुंबा देवी मंदिर का निर्माण लगभग 14वीं शताब्दी में हुआ था। हालांकि, यह मंदिर पुर्तगालियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन 1675 में इसे फिर से बनाया गया। जो पुराने मुंबई का केंद्र माना जाता है। यह स्थान न केवल धार्मिक से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शहर के प्राचीन इतिहास को प्रस्तुत करता है।

देवी के रूप का महत्व

मुंबा देवी को काले पत्थर से तराशा गया है और उनका रूप आभूषणों और लाल साड़ी में सुसज्जित है। । मुंबा देवी का स्थान लोगों के लिए केवल एक पूजा स्थल ही नहीं है, बल्कि यह आस्था का केंद्र है जहाँ हजारों श्रद्धालु अपनी प्रार्थनाएँ लेकर आते हैं।

आप मुंबा देवी मंदिर कैसे पहुंच सकते हैं:

1. रेल मार्ग से:

मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर का सबसे प्रमुख और सुलभ साधन हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशन: मरीन लाइन्स स्टेशन (Western Line): मरीन लाइन्स स्टेशन से मुंबा  देवी मंदिर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आप पैदल या ऑटो रिक्शा से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
भायखला स्टेशन (Central Line): यहां से मंदिर लगभग 3 किलोमीटर दूर है, और आप टैक्सी या ऑटो ले सकते हैं।

2. सड़क मार्ग से:

बस से: मुंबई की BEST बसें भी एक अच्छा विकल्प हैं। मुंबा देवी मंदिर के आसपास कई बस स्टॉप हैं, जहां से आपको मंदिर तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
आप बस नंबर 124, 135, या 14 लेकर मंदिर के करीब के स्टॉप पर उतर सकते हैं।

टैक्सी/ऑटो रिक्शा से: मुंबई में टैक्सी और ऑटो भी आसानी से उपलब्ध होते हैं। आप शहर के किसी भी हिस्से से सीधे मंदिर के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं।

3. हवाई मार्ग से:

यदि आप मुंबई के बाहर से आ रहे हैं, तो आप छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेंगे। हवाई अड्डे से मुंबा देवी मंदिर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। वहां से आप टैक्सी, ओला, या उबर लेकर आसानी से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

Exit mobile version