एलोरा गुफाएँ: कैलाश मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

एलोरा गुफाएँ: कैलाश मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

भारत के सबसे अनोखी और ऐतिहासिक धरोहर एलोरा गुफाएं महाराष्ट्र में है महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले में एलोरा गुफाएं है संभाजी नगर का पुराना नाम औरंगाबाद हुआ करता था लेकिन अभी इसे संभाजी नगर कहां जाता है और इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। एलोरा गुफाएँ आपने आप में अद्भुत वास्तुकला, कला और धार्मिक का प्रतीक है। शिरडी से 110 किलोमीटर है।

 

एलोरा गुफाएँ: कैलाश मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
एलोरा गुफाएँ: कैलाश मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

एलोरा गुफाओं का इतिहास

एलोरा गुफाएँ 5वीं से 10वीं शताब्दी के बीच बनाई गई थीं। यहाँ कुल 34 गुफाएँ हैं, जो की बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के धार्मिक स्थलों पर हैं। ये गुफाएँ भव्य , सुन्दर ,अद्भुत और कला कीर्ति का प्रतीक हैं।

कैलाश मंदिर

एलोरा गुफाओं का सबसे प्रसिद्ध स्थल कैलाश मंदिर (गुफा 16) है। यह मंदिर भगवान शिव की है और इसे एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया है। इसकी वास्तुकला अद्भुत है, और इसमें भव्य प्रतिमाएँ शामिल हैं। कैलाश मंदिर में बघवान शिव की पूजा की जाती है। यहां पर कैलाश गुफा, बुध और बौद्ध और जैन गुफाएँ जरूर देखें

कैसे पहुँचें

एलोरा गुफाएँ औरंगाबाद से लगभग 30 किमी की दूर पे हैं। आप यहाँ कार, बस या टैक्सी के माध्यम से पहुँच सकते हैं। सबसे सामने एयरपोर्ट औरंगाबाद में है, जो अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आपको यहाँ हरेक बड़े शहर से फ्लाइट मिल जाएगी।

Leave a Comment